कर्नाटक में 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, 15 सीट पर मिली कांग्रेस को जीत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 13 May 2023 08:26 PM
कर्नाटक में 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, 15 सीट पर मिली कांग्रेस को जीत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का एक बड़ा श्रेय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को दिया और कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा बनाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी’ के विमर्श में राहुल गांधी द्वारा निकाली गई पदयात्रा ही ‘स्पष्ट विजेता’ साबित हुई है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के संगठन के लिए संजीवनी रही. इस यात्रा से पार्टी संगठन और एकजुटता को ताकत मिली तथा कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ.’’.उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत भारतीय राजनीति में एक विशेष विमर्श के साथ आरंभ हुई, जिसका इंतजार भारत के लोग कर रहे थे. कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करीब 22 दिनों तक रही. आपको वो दृश्य याद होगा कि पिछले साल अक्टूबर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मूसलाधार बारिश में भी राहुल गांधी का भाषण जारी रहा. मुझे लगता है कि ये दृश्य लोगों के दिमाग में मौजूद रहे.’’.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक के जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी उनमें से 15 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई, जबकि जनता दल (सेक्युलर) को तीन और भारतीय जनता पार्टी ने दो सीट पर जीत दर्ज की हैं. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 20 सीट में से कांग्रेस को सिर्फ पांच सीट पर ही जीत मिली थी. .

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu