कर्नाटक: खरगे के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक, आलाकमान पर टिकी निगाहें

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 May 2023 08:38 PM
कर्नाटक: खरगे के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक, आलाकमान पर टिकी निगाहें
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/बेंगलुरु. कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों की राय जानने के बाद तीनों पर्यवेक्षकों ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और ऐसे में पूरी निगाहें पार्टी आलाकमान पर टिक गई हैं. सूत्रों का कहना है कि पार्टी के तीनों पर्यवेक्षक खरगे को रिपोर्ट सौंप सकते हैं और फिर खरगे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री को लेकर फैसला करेंगे.

राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं.

सिद्धरमैया दिल्ली पहुंचे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया सोमवार को दिल्ली पहुंच गए. इससे एक दिन पहले नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया था.

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu