पार्टी नेता की हत्या के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का दावा- कर्नाटक का ‘तालिबानीकरण’ हुआ शुरू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 May 2023 08:52 PM
पार्टी नेता की हत्या के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का दावा- कर्नाटक का ‘तालिबानीकरण’ हुआ शुरू
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के प्रमुख नलिन कुमार कटील ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद राज्य में ह्लतालिबानीकरण’’ शुरू हो गया है और ह्लराष्ट्र विरोधी गतिविधियोंह्व में शामिल लोग शांति भंग करने के लिए सिर उठा रहे हैं.

दक्षिण कन्नड़ से लोकसभा सदस्य ने भाजपा कार्यकर्ता कृष्णप्पा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की है. कृष्णप्पा की बेंगलुरू ग्रामीण जिले के होसकेटे में घर के बाहर पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर कथित रूप से हत्या कर दी गई थी जबकि हमले में उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा हमले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
कटील ने परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया, ह्ल तालिबानीकरण शुरू हो गया है. राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोग सिर उठ रहे हैं और शांति और सद्भाव को नष्ट कर रहे हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कांग्रेस ने ऐसे लोगों को पनाह दी और बढ़ावा दिया. हम कांग्रेस से इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.ह्व घटना की निंदा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक को ‘मिनी बिहार’ बनाने की कोशिश की जा रही है.

कटील ने दावा किया, ह्ल प्रदेश में नफरत की राजनीति जारी है. इससे यह संदेश जाता है कि यदि यह सरकार बनी रही तो राज्य का क्या होगा. यह इस बात का संकेत है कि यहां ‘जंगल राज’ कायम हो जाएगा.ह्व उन्होंने कहा, ह्ल हम (भाजपा) इसकी निंदा करेंगे और इसका सामना करेंगे. हमारे कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. हम इसका सामना करेंगे और इससे लड़ेंगे और हम मुंहतोड़ जवाब देंगे. हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठे रहेंगे.

ह्व कटील ने कहा, ह्ल सत्ता संघर्ष जारी है. हर कोई (कांग्रेस के शीर्ष नेता) यह तय करने के लिए दिल्ली में हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य में अपनी गुंडागर्दी जारी रखी हुई है.ह्व उन्होंने दावा किया कि (चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद) यादगीर, शिवमोग्गा, भटकल और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुईं हैं.

कतील ने कहा, ह्ल कांग्रेस इस बात को समझे तो अच्छा है. मैंने पुलिस अधिकारियों को बता दिया है. ऐसी घटनाएं होने पर आपको चुप नहीं रहना चाहिए. आपको उन सभी को गिरफ्तार करना होगा जो इस तरह की घटनाओं में शामिल हैं.ह्व हाल में हुए चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को राज्य की सत्ता से बाहर कर दिया है. कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि भाजपा को 66 सीटें और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जनता दल (सेकुलर) को 19 सीटें मिली हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu