सत्येंद्र जैन को रीढ. की हड्डी की समस्या की जांच के लिए ले जाया गया सफदरजंग अस्पताल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 May 2023 09:32 PM
सत्येंद्र जैन को रीढ. की हड्डी की समस्या की जांच के लिए ले जाया गया सफदरजंग अस्पताल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. धन शोधन के एक मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को रीढ. की हड्डी से जुड़ी समस्या के कारण सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मई में धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद जैन को शनिवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वह किसी और चिकित्सक से भी परामर्श लेना चाहते थे इसलिए उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया.

सफदरजंग अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, ” जैन सुबह न्यूरोसर्जरी ओपीडी (बा’ रोगी विभाग) आए और वहां चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने के बाद वापस चले गए. उनके साथ पुलिस भी मौजूद थी.” धन शोधन के एक मामले में जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, ” सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की सरकार के इस अहंकार और ज.ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं. भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ नहीं करेंगे. इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के अनुयायी हैं. ज.ुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी.” आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद संजय सिंह ने भी भाजपा पर निशाना साधा.

उन्होंने ट्वीट किया, ” भाजपा के लोगों, खूब ताली पीटो, खूब जश्न मनाओ, लेकिन याद रखना कि यह वही शख़्स है जो खुद करोना वायरस से संक्रमित हुआ, इनके पिता की मृत्यु हुई, लेकिन दिल्ली के लोगों की सेवा में पीछे नहीं रहा. भाजपा सत्येंद्र जैन की जान लेना चाहती है. इतनी भी क्रूरता अच्छी नहीं है मोदी जी.” उच्चतम न्यायालय में जैन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने पिछले सप्ताह अदालत को बताया था कि पूर्व मंत्री का वजन 35 किलोग्राम कम हुआ है, वह हड्डियों का ढांचा बन गए हैं और वह कई बीमारियों से भी जूझ रहे हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav