अनुपम खेर को ‘विजय 69’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लगी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 May 2023 03:50 PM
अनुपम खेर को ‘विजय 69’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लगी…
ऑडियो सुनें

मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘विजय 69’ की शूंिटग के दौरान घायल हो गए। उनके कंधे में चोट लगी है। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। फिल्म निर्माण कंपनी ‘यश राज फिल्म्स एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्माण मनीष शर्मा तथा निर्देशन अक्षय रॉय करेंगे।

फिल्म में खेर एक बुजुर्ग व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे जो 69 वर्ष की आयु में एक ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करते हैं। खेर ने अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल ना हो। ऐसा कैसे हो सकता है? कल विजय 69 फिल्म की शूंिटग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लगी। हेयरलाइन फ्रैक्चर…।’’

उन्होंने आगे लिखा, “दर्द तो है पर जब कंधे पर ंिस्लग लगाने वाले भैया ने बताया कि उन्होंने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस ंिस्लग से सजाया था तो पता नहीं क्यों, दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया, पर वैसे अगर थोड़ा जोर से खांसता हूं तो मुंह से हल्की सी चीख जरूर निकलती है।” उन्होंने बताया कि एक दो दिनों बाद फिल्म की शूंिटग फिर से शुरू हो जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav