जोकोविच ने रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Jun 2023 10:23 PM
जोकोविच ने रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम जीता
ऑडियो सुनें

पेरिस. नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन फाइनल में रविवार को कैस्पर रूड को हराकर रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया । र्सिबया के 36 वर्ष के जोकोविच ने 7 . 6, 6 . 3, 7 . 5 से जीत दर्ज की । उन्होंने पुरूष टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रफेल नडाल का रिकॉर्ड तोड़ा । रोलां गैरो पर 14 बार के चैम्पियन नडाल चोट के कारण इस बार नहीं खेल रहे थे ।

जोकोविच ने यहां 2016 और 2021 में खिताब जीता है । वह टेनिस के इतिहास में हर ग्रैंडस्लैम कम से कम तीन बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए । उन्होंने दस आस्ट्रेलियाई ओपन, सात विम्बलडन और तीन अमेरिकी ओपन जीते हैं ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu