फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने 10 दिन में की 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Jun 2023 09:14 PM
फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने 10 दिन में की 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई
ऑडियो सुनें

मुंबई. विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने 10 दिन में 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. फिल्म निर्माता कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कमाई के आंकड़े साझा किए.

कंपनी के आधिकारिक खाते पर एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी गई. उस तस्वीर में फिल्म के कलाकार नजर आ रहे हैं और उस पर लिखा है 10 दिन में 53.55 करोड़ रुपये की कमाई. कंपनी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ” आपके प्यार के आगे हमारा शुक्रिया छोटा है. पर यहीं कहेंगे कि आपके प्यार ने हमारा दिल जीता है…” ‘लुका छुपी’ और ‘मिमी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके लक्षण उतेकर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के निर्देशक हैं.

‘मैडॉक फिल्म्स’ और ‘जियो स्टूडियोज’ के बैनर तले बनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बच्चे’ में विक्की कौशल और सारा के अलावा इनामुलहक, सुष्मिता मुखर्जी, नीरज सूद, राकेश बेदी और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म दो जून को रिलीज हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu