इटली को 1-0 से हराकर उरूग्वे ने अंडर 20 विश्व कप जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Jun 2023 09:10 PM
इटली को 1-0 से हराकर उरूग्वे ने अंडर 20 विश्व कप जीता
ऑडियो सुनें

ला प्लाटा. उरूग्वे ने इटली को 1 . 0 से हराकर पहली बार अंडर 20 विश्व कप फुटबॉल खिताब जीत लिया . इसके साथ ही टूर्नामेंट में पिछली चार बार से यूरोपीय टीमों की जीत का सिलसिला भी टूट गया. लूसियानो रौद्रिगेज ने 86वें मिनट में हेडर पर विजयी गोल किया. डिएगो माराडोना स्टेडियम पर मौजूदा 40000 से अधिक दर्शकों में अधिकांश उरूग्वे के समर्थक थे . फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो भी मैच देखने के लिये आये थे.

टूर्नामेंट से पहले उरूग्वे और इटली दोनों खिताब के दावेदारों में से नहीं थे लेकिन ब्राजील, अर्जेंटीना और इंग्लैंड में क्लबों ने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिये नहीं छोड़ा . क्लबों के लिये यह अनिवार्य नहीं है कि वे अंतरराष्ट्रीय जूनियर टूर्नामेंटों के लिये खिलाड़ियों को छोड़े.
उरूग्वे 1997 और 2013 में फाइनल हार चुका है . दक्षिण अमेरिका से आखिरी बार 2011 में ब्राजील ने खिताब जीता था. इससे पहले इस्राइल ने दक्षिण कोरिया को 3 . 1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu