असम में विभिन्न प्रजातियों के पांच बंदरों को बचाया गया, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Apr 2022 01:06 PM
असम में विभिन्न प्रजातियों के पांच बंदरों को बचाया गया, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के कामरूप जिले में एक वाहन से विभिन्न प्रजातियों के पांच बंदरों, एक वॉलबी को बचाया गया और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वॉलबी, एक छोटे या मध्य आकार का ‘माइक्रोपॉड’ धानी प्राणी होता है। हालांकि, दिखने में यह कंगारू की तरह होते हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, वन र्किमयों के एक दल ने बुधवार को हाजो में एक वाहन को रोका और उसमें से छह ंिपजरे बरामद किए, जिनमें ये जानवर बंद थे। उन्होंने बताया कि उत्तरी कामरूप संभाग क्षेत्र की अधिकारी संगीता रानी ंिसघा के नेतृत्व में वन र्किमयों के एक दल ने कार्रवाई की और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि जानवरों को कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। ये बंदर किस प्रजाती के हैं, यह भी पता लगाया जा रहा है। असम में हाल ही में ऐसे कई दुर्लभ जानवर दिखे हैं, जो आमतौर पर इस क्षेत्र में नहीं पाए जाते।

अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में वन्यजीवों की तस्करी ंिचता का एक प्रमुख विषय बन गई है, जहां लुप्तप्राय और दुर्लभ जानवरों को निशाना बनाया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav