सैंडमैन ऑडिबल और डीसी कॉमिक्स ने भारत में ‘द सैंडमैन’ का जारी किया हिंदी संस्करण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Apr 2022 08:29 PM
सैंडमैन ऑडिबल और डीसी कॉमिक्स ने भारत में ‘द सैंडमैन’ का जारी किया हिंदी संस्करण
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अमेरिका की ऑनलाइन ऑडियो बुक और पॉडकास्ट कंपनी ऑडिबल और ‘कॉमिक्स’ प्रकाशक डीसी कॉमिक्स ने भारत में ‘द सैंडमैन’ का हिंदी संस्करण जारी किया है. इस बिना किसी शुल्क के सुना जा सकता है. ‘द सैंडमैन’ को कहानीकार नील गैमन ने लिखा है और वह इसके सह-कार्यकारी निर्माता भी हैं. इस ऑडियो श्रृंखला में बॉलीवुड की हस्तियों… तब्बू, विजय वर्मा, मनोज वाजपेयी, आदर्श गौरव, कुब्रा सैत, सुशांत दिवगीकर, तिलोत्तमा शोम, नीरज काबी समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है.

इसे ऑडिबल ऐप या उसकी वेबसाइट पर भी हिंदी में सुना जा सकता है. उपयोगकर्ता अपने अमेजन खाते के जरिये इस ऑडियो को मुफ्त में सुन सकते हैं. सैंडमैन के लेखक नील गैमन ने कहा, ‘‘मै पिछले कुछ सालों से देखकर बहुत हैरान हूं कि किस तरह भारत के लोगों ने सैंडमैन को अपना प्यार दिया है. यह मुझे रोमांचित करता है. अब इन कहानियों को हिंदी में भी सुना जा सकेगा.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu