पाकिस्तान की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त हो जायेगा: प्रधानमंत्री शरीफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 09:48 PM
पाकिस्तान की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त हो जायेगा: प्रधानमंत्री शरीफ
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त हो जायेगा और निर्वाचन आयोग अगले आम चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा. ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के साथ बैठक के अगले दिन शरीफ की यह टिप्पणी आयी है.

खबर के मुताबिक बैठक के दौरान पीडीएम प्रमुख ने समय से एसेम्बली को भंग करने और चुनाव कराने की जरूरत पर बल दिया.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई वाली सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को पूरा हो जाएगा तथा पाकिस्तान निर्वाचन आयोग अगले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा.

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक शरीफ ने कहा कि जो कोई भी अगली सरकार बनाये, उसे पाकिस्तान को महान बनाने के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए. शरीफ को पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी. उससे पहले नेशनल एसेम्बली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu