चीन : 25 छात्रों को जहर देने वाली किंडर-गार्टन शिक्षक को फांसी, एक बच्चे की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Jul 2023 08:23 PM
चीन : 25 छात्रों को जहर देने वाली किंडर-गार्टन शिक्षक को फांसी, एक बच्चे की मौत
ऑडियो सुनें

बीजिंग. मध्य चीन की एक अदालत ने शुक्रवार को किंडर-गार्टन की एक महिला शिक्षक को फांसी की सजा सुनाई, जिसने अपने 25 छात्रों को जहर दे दिया था. घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी. जियाओजुओ शहर के हेनान प्रांत की नंबर 1 इंटरमीडिएट कोर्ट के बाहर चस्पा एक पोस्टर में कहा गया कि वांग युन को बृहस्पतिवार को फांसी दी गई.

नोटिस के मुताबिक, ‘छात्रों के प्रबंधन’ पर एक सहकर्मी के साथ बहस के बाद 40 वर्षीय वांग ने 27 मार्च 2019 को मेंगमेंग प्री-स्कूल एजुकेशन में बच्चों को परोसे गए दलिया में विषैला सोडियम नाइट्राइट मिलाया था, जिसके लिए उसे दोषी ठहराया गया. नोटिस के मुताबिक, एक बच्चे को छोड़कर अन्य छात्र जल्दी ठीक हो गए लेकिन 10 महीने के उपचार के बाद एक बीमार बच्चे के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

हाई स्कूल (10वीं) तक ही पढ.ाई करने वाली वांग ने अपने पति को भी वही जहर दिया था, जो उसने दो साल पहले ऑनलाइन खरीदा था. हालांकि उसके पति को मामूली नुकसान पहुंचा था. नोटिस में कहा गया कि वांग का मकसद साफ नहीं था और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह अपने पति और बच्चों को मारना चाहती थी या फिर उसका मकसद सिर्फ उन्हें बीमार करने का था. नोटिस के मुताबिक, शुरू में उसे (वांग) नुकसान पहुंचाने के लिए नौ महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी लेकिन बाद में सजा को बदलकर फांसी कर दिया गया. वांग की अपील को अदालत ने ठुकरा दिया था और उसे फांसी दे दी गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu