आज का मौसम: 9 घंटे के अंदर दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 30 Oct 2026 11:26 AM
आज का मौसम: 9 घंटे के अंदर दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा…
ऑडियो सुनें

मानसून के खत्म होने के बावजूद मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से ताजा अलर्ट जारी किया है जो कि लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 30 अक्टूबर को यूपी, बिहर, दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। इस आंधी का खतरनाक प्रभाव ओडिशा, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकता है। पूर्वी भारत के राज्यों में तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। जबकि उत्तर भारत के 4 से अधिक राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।

 

पश्चिम बंगाल के तट के पास तूफानी हवा चलने के कारण पूर्वी भारत के राज्यों में आफत की बारिश होने की चेतावनी है। 3 से अधिक राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिर सकते हैं। वहीं, दक्षिणी पंजाब और उसके आस-पास के क्षेत्रों में निचले वायुमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आज उत्तर भारत में बारिश और आंधी का कहर देखने को मिल सकता है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि आज यानी 30 अक्टूबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं…

 

देश के 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 30 अक्टूबर को देश के 16 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चलेगी। किसानों के फसलों के नुकसान की आशंका है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

  • दिल्ली(30 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 30 अक्टूबर को भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

  • यूपी(30 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, संतकबीर नगर, बलिया, सीतापुर, मैनपुरी, पीलीभीत, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

  • बिहार(30 अक्टूबर- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, मुंगेर, बांका, भागलपुर, कैमूर, नवादा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना में आज यानी 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

  • झारखंड(30 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, दुमका, लातेहार, पलामू और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में आज यानी 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तराखंड(30 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऋषिकेश, हरिद्वार और चंपावत में बारिश-तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में आज यानी 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

  • हिमाचल(30 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, चंबा और किन्नौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, मनाली में आज यानी 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा

  • जम्मू-कश्मीर(30 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, किश्तवाड़, अनंतनाग, कठुआ राजौरी और उधमपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav