CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2028 के लिए बदला सिलेबस, 3 विषय हटने के बाद अब इन विषयों से आएंगे सवाल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 30 Oct 2026 11:52 AM
CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2028 के लिए बदला सिलेबस, 3 विषय हटने के बाद अब इन विषयों से आएंगे सवाल
ऑडियो सुनें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 9वीं क्लास के सिलेबस में बड़ा बदलाव करते हुए 3 विषयों को हटा दिया है। जिसका सीधा असर सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2028 पर पड़ेगा। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर एक सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है। स्टूडेंट्स को जानकारी दी गई है कि अब कौन-से सबेक्ट्स पढ़ने होंगे और 10वीं बोर्ड परीक्षा का असेसमेंट कैसे होगा।

पर्यावरण शिक्षा समेत CBSE ने हटाए ये 3 विषय

सीबीएसई द्वारा रिवाइज्ड स्टडी स्कीम के तहत क्लास 10 के सिलेबस से 3 विषयों को हटा दिया है। इन तीन विषयों में – समाज में व्यक्ति, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) और एआई पर मॉड्यूल और पर्यावरण शिक्षा – उनके सिलेबस का हिस्सा नहीं होंगे। नए दिशा-निर्देशों में व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) को अनिवार्य कर दिया गया है।

 

हालांकि, 29 अक्टूबर को बोर्ड द्वारा सर्कुलर उन छात्रों पर लागू होता है जो 2026-27 में कक्षा 9 में हैं और 2027-28 में कक्षा 10 में जाएंगे। ये बदलाव 2026-27 के मौजूदा कक्षा 10 के बैच पर लागू नहीं होंगे, उनके लिए पुरानी स्टडी स्कीम ही जारी रहेगी।

स्टूडेंट्स को कौन-कौन से सब्जेक्ट पढ़ने होंगे?

स्टूडेंट्स को कुल 9 सब्जेक्ट पढ़ने होंगे लेकिन पांच मुख्य विषयों में पास होने के लिए 33% अंक लाना अनिवार्य कर दिया गया है। निर्धारित योजना के अनुसार, इसमें वैकल्पिक कौशल विषय (Skill Subjects) और एडवांस्ड-लेवल मैथ्स और साइंस को भी शामिल किया गया है।

 

सीबीएसई सर्कुललर में दी गई जानकारी के हिसाब से स्टूडेंट्स को 9 विषय पढ़ने होंगे- तीन भाषाएं (R1, R2 और R3), गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और कल्याण (Physical Education and Well-being), और व्यावसायिक शिक्षा। इसके अलावा, वे CBSE की 57 विषयों की लिस्ट में से एक वैकल्पिक विषय चुन सकते हैं।

इस लिस्ट में विभिन्न भाषाएं, कंप्यूटर एप्लीकेशन, होम साइंस, पेंटिंग, म्यूजिक और बिजनेस से जुड़े सब्जेक्ट्स शामिल हैं। अगर कोई छात्र वैकल्पिक विषय के रूप में कोई भाषा चुनता है, तो वह उन तीन भाषाओं से अलग होनी चाहिए जिन्हें उसने पहले ही चुन लिया है।

छात्र ‘एडवांस्ड गणित’, ‘एडवांस्ड विज्ञान’ या 22 व्यावसायिक कौशल विषयों में से किसी एक को भी चुन सकते हैं। उनके द्वारा चुने गए विषय के आधार पर ही एग्जाम और असेसमेंट की व्यवस्था तय होगी।

‘इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी’ (Individuals in Society) और ‘कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (Computational Thinking and Artificial Intelligence) जैसे अंतर-विषयक (interdisciplinary) मॉड्यूल इस बैच की पढ़ाई में शामिल नहीं होंगे। साथ ही, इन छात्रों के लिए कक्षा 10 के सिलेबस में ‘पर्यावरण शिक्षा’ को भी हटाया जाएगा।

किन विषयों की बोर्ड परीक्षा होगी?

पांच अनिवार्य विषय जिनकी बोर्ड परीक्षा होती है, वे हैं: R1, R2, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान। अगर कोई स्टूडेंट अतिरिक्त विषय चुनता है, तो विषय के आधार पर उसे उस विषय की बोर्ड परीक्षा भी देनी पड़ सकती है। R3, कला शिक्षा (Art Education), और शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण (Physical Education and Well-being) का असेसमेंट इंटरनल किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav

Tags: