
रोसीयू. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक चार विकेट पर 400 रन बनाये. विराट कोहली 72 और रविंद्र जडेजा 21 रन बनाकर खेल रहे थे. भारत ने दो विकेट पर 312 रन से आगे खेलना शुरू किया था . अपना पहला टेस्ट खेल रहे यशस्वी जायसवाल 387 गेंद में 171 रन बनाकर आउट हुए.



