भाजपा की साजिश के चलते दिल्ली में बाढ़ आई: आम आदमी पार्टी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Jul 2023 04:13 PM
भाजपा की साजिश के चलते दिल्ली में बाढ़ आई: आम आदमी पार्टी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र और हरियाणा की सरकारों ने जानबूझकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर पानी छोड़ा, जिसकी वजह से शहर में बाढ़ आई।

भारद्वाज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 3-4 दिन में दिल्ली में भारी बारिश नहीं हुई, फिर भी यमुना में जल स्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया।

उन्होंने कहा, ह्लहथिनीकुंड बैराज से तीन नहरों – पश्चिमी नहर, पूर्वी नहर और यमुना में पानी छोड़ा जाता है। नौ से 13 जुलाई के बीच षड़यंत्र के तहत यमुना नहर से केवल दिल्ली की ओर पानी छोड़ा गया। पश्चिमी और पूर्वी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया।ह्व इसी तरह के आरोप उन्होंने और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने शुक्रवार को लगाए थे।

दिल्ली सरकार ‘रेगुलेटर’ टूटने को लेकर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से भिड़ गई थी, जिसके कारण कथित तौर पर विकास मार्ग पर पानी भर गया था। आम आदमी पार्टी द्वारा शनिवार को लगाए गए ताजा आरोप पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav