तीन देशों की यात्रा के दौरान 25 कार्यक्रमों में शमिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : सरकारी सूत्र

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 30 Apr 2022 05:06 PM
तीन देशों की यात्रा के दौरान 25 कार्यक्रमों में शमिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : सरकारी सूत्र
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मई से तीन देशों का दौरा करेंगे. अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वह 25 कार्यक्रमों में शामिल होंगे और उन देशों में लगभग 65 घंटे बिताएंगे. सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मोदी सात देशों के आठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें करेंगे. उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह 50 वैश्विक व्यवसायियों से भी बातचीत करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री भारतीय मूल के हजारों लोगों से संवाद करेंगे. मोदी दो मई को जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे.

यह इस साल होने वाली उनकी पहली विदेश यात्रा है. उनकी यह यात्रा ऐसे समय होगी, जब यूक्रेन संकट जारी है और रूस की कार्रवाई ने लगभग पूरे यूरोप को उसके विरुद्ध एकजुट कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री पहले जर्मनी जाएंगे, उसके बाद डेनमार्क और फिर चार मई को वापसी में कुछ समय के लिए पेरिस में रुकेंगे. सूत्रों ने बताया कि मोदी जर्मनी और डेनमार्क में एक-एक रात जबकि दो रातें उड़ान में बिताएंगे. पेरिस में मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे, जिन्हें राष्ट्रपति के चुनाव में कड़े संघर्ष के बाद दोबारा विजय मिली है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news