विपक्षी कुनबे का ‘काला जादू’ नहीं चलेगा: नकवी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Jul 2023 07:20 PM
विपक्षी कुनबे का ‘काला जादू’ नहीं चलेगा: नकवी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचने को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी कुनबे का ‘काला जादू’ नहीं चलने वाला है.
उन्होंने विपक्ष द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव और विपक्ष के नेताओं के काले कपड़े पहनकर आने के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की तपस्या की ताक.त पर वार के लिए काले जादू का प्रहार भी कुनबे का बेड़ा पार नहीं कर सकता.” नकवी ने कहा कि यह ‘काला जादू’ नहीं चलने वाला है.

उन्होंने दावा किया, ”विपक्षी कुनबे का जनादेश पर अविश्वास और काले जादू पर विश्वास इस बात का प्रतीक है कि वे 2024 के चुनाव से पहले ही चारों खाने चित हो रहे हैं. इससे पहले भी 2018 में कांग्रेस ने सड़क से पहले संसद में चुनावी रिहर्सल किया था, नतीजा यह हुआ कि 2019 में मोदी जी को 283 से बढ.कर 353 से ज्यादा लोकसभा सीट मिलीं और अब कुनबे को चौबीस में 440 का झटका लगेगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu