नयी दिल्ली. कोयले की कमी की वजह से देश में बिजली संकट गहराने के बीच व्यस्त समय में बिजली कमी भी बढ़ी है. इस सप्ताह सोमवार को बिजली की कमी जहां 5.24 गीगावॉट थी, वही बृहस्पतिवार को यह बढ़कर 10.77 गीगावॉट हो गई. राष्ट्रीय ग्रिड परिचालक, पावर सिस्टम आॅपरेशन कॉरपोरेशन (पीओएसओसीओ) के ताजा आंकड़ों से पता चला है कि रविवार को व्यस्त समय में बिजली की कमी सिर्फ 2.64 गीगावॉट थी, जो सोमवार को 5.24 गीगावॉट, मंगलवार को 8.22 गीगावॉट, बुधवार को 10.29 गीगावॉट और बृहस्पतिवार को 10.77 गीगावॉट हो गई. आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 29 अप्रैल, 2022 को अधिकतम पूरी की गई बिजली की मांग 207.11 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चस्तर को छू गई. इसके चलते शुक्रवार को बिजली की कमी घटकर 8.12 गीगावॉट रह गई.
बिजली संकट गहराया, आपूर्ति में कमी 10.77 गीगावॉट पर पहुंची
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 01 May 2022 12:50 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 बिसलेरी का जवाब: ‘हमारा पानी पीने के लिए सुरक्षित’, FSSAI के नोटिस पर बताया 14 महीने पुराना मामला
- 2 भारत-न्यूज़ीलैंड का पहला टेस्ट ड्रॉ: भारत की 720 रन की पारी के बाद भी नहीं निकला नतीजा
- 3 ब्रेकिंग: बैंक निफ्टी पहली बार 65,000 के पार, शेयर मार्केट के ताज़ा अपडेट जानिए
- 4 शाहरुख खान और अनंत अंबानी का वीडियो वायरल: क्या सदगुरु के सामने अनंत ने कहा ‘चुप बैठ’? लोगों ने निकाले अपने-अपने मतलब
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: