पटियाला हिंसा : मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 May 2022 07:36 PM
पटियाला हिंसा : मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

पटियाला. पुलिस ने पंजाब के पटियाला में हुई झड़प के मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. हिंसा की इस घटना में चार लोग घायल हो गए थे. शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी जुलूस के मुद्दे पर दो समूहों में झड़प हो गई थी जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी.

पुलिस के मुताबिक छह और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक इस मामले में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मुखंिवदर सिंह चिन्ना ने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना (38) को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है.’’ इसके बाद परवाना को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार, जिले के राजपुरा का निवासी परवाना शुक्रवार की घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है. उस पर शुक्रवार को सिख कट्टरपंथियों को काली माता मंदिर की ओर बढ़ने के लिए उकसाने का आरोप है. बरजिंदर सिंह परवाना उर्फ सन्नी आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पूर्व में चार प्राथमिकी दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार इनमें से तीन मामले पटियाला और एक मोहाली में दर्ज किए गए हैं.

स्रातक तक पढ़ाई करने वाला परवाना सोशल मीडिया पर उत्तेजक भाषणों के लिए जाना जाता है. वह 2007-08 में सिंगापुर गया था और वहां 18 महीने रहने के बाद लौट आया था. परवाना ने राजपुरा में अपना सिख संगठन ‘दमदमी टकसाल’ स्थापित किया. उसने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था.

चिन्ना ने कहा कि हरीश सिंगला के साथी शंकर भारद्वाज और अश्विनी कुमार जग्गी पंडित नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. शंकर शिवसेना (बाल ठाकरे) संगठन का जिला अध्यक्ष है. सिंगला, ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ नामक एक संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष है और उसे बिना अनुमति जुलूस निकालने तथा हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

इसके अलावा, पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब जिले के ग्राम बाल सिकंदर के निवासी शिवदेव को भी गिरफ्तार किया; हरियाणा के जींद के रहने वाले दंिवदर सिंह, और पटियाला के समाना निवासी रांिजदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को कहा था कि उसने शुक्रवार को हुई घटना के संबंध में सिंगला, दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया.

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. चिन्ना ने कहा कि अगर कोई शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाने वाले लोगों को भी बक्शा नहीं जाएगा.

इस बीच, पुलिस उपायुक्त साक्षी साहनी ने लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी आपत्तिजनक वीडियो या संदेश साझा नहीं करने की अपील की, जिससे समाज में अशांति फैल सकती है और समुदायों के बीच संघर्ष पैदा हो सकता है. उपायुक्त साहनी ने कहा कि जिले के सभी अनुमंडलों में शांति समिति की बैठकें हो रही हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu