मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंत्रिपरिषद की बैठक आज, नियमितीकरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 07 Aug 2023 10:09 AM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंत्रिपरिषद की बैठक आज, नियमितीकरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी…

ऑडियो सुनें

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज. सुबह 11.15 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के केबिनेट हाल में होगी। बैठक में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। सीएम भूपेश बघेल के आश्वासन पर अनियमित कर्मचारियों ने एक महीने से चल रही हड़ताल को खत्म कर दिया था।

इसके साथ ही प्रदेश में खाद-बीज की स्थिति और धान खरीदी की तैयारी को लेकर भी चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक अचानक तय हुई है। सभी मंत्रियों को रविवार को फोन करके सूचना दी गई कि सोमवार सुबह कैबिनेट की बैठक होगी।

By Nandkishoryadav