शीर्ष रैंकिंग पर काबिज इगा स्वियातेक ने कैरोलिना प्लिस्कोवा को हराया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Aug 2023 12:32 PM
शीर्ष रैंकिंग पर काबिज इगा स्वियातेक ने कैरोलिना प्लिस्कोवा को हराया…
ऑडियो सुनें

मांट्रियल: शीर्ष रैंकिंग पर काबिज टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने पहले सेट में मिली चुनौती से पार पाते हुए नेशनल बैंक ओपन के दूसरे दौर कैरोलिना प्लिस्कोवा को 7-6 (6), 6-2 से शिकस्त दी। अब स्वियातेक का सामना 14वीं वरीय कैरोलिना मुचोवा से होगा जिन्होंने सोराना क्रिस्टी पर 7-5, 6-4 से जीत हासिल की। स्वियातेक इस साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में मुचोवा को हरा चुकी हैं।

रात्रि सत्र में दूसरी रैंंिकग की खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने पेट्रा मार्टिच को 6-3, 7-6 (5) से पराजित किया। विम्बलडन चैम्पियन और नौंवी वरीय मार्केटा वोंद्रोयूसोवा ने कैरोलिन वोज्नियाकी को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी और अब उनकी भिड़ंत छठी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ से होगी जिन्होंने पिछले हफ्ते वांिशगटन में अपना चौथा करियर खिताब जीता था।

तीसरी वरीयता प्राप्त एलिना रिबाकिना ने जेनिफर ब्रैडी को 6-7(3), 7-6(5), 6-3 से, चौथी वरीय जेसिका पेगुला ने यूलिया पुंिततसेवा को 6-4, 6-4 से और 10वीं वरीय दारिया कसातकिना ने अन्ना ंिब्लकोवा को 6-2, 7-5 से हराया। सातवीं वरीय और 2012 की विजेता पेत्रा क्वितोवा भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रही, उन्होंने 2021 की चैम्पियन कैमिला जियार्जी को 6-2, 5-7, 6-0 से मात दी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav