ओडिशा में माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 02 May 2022 03:06 PM
ओडिशा में माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

ऑडियो सुनें

भवानीपटना. ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी की पहचान लालसू उर्फ सेंधू उर्फ लक्ष्मण आपका (50) के रूप में हुई है जो छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगलोर का रहने वाला है।

वह वर्ष 2009 में 17 साल की उम्र में गंगलोर दलम में प्रतिबंधित संगठन में शामिल हुआ था और उसके बाद 2011 में ओडिशा आ गया था। उसके बाद से वह कालाहांडी जिले में बीजीएन (बंसधारा-घुमसुर-नागबली) संभाग में काम कर रहा था और अब क्षेत्र समिति का सचिव है।

लक्ष्मण आपका ने डीआईजी राजेश पंडित, कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक सवर्ण विवेक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट बिप्लब सरकार के सामने आत्मसमर्पण किया। डीआईजी राजेश पंडित के मुताबिक लक्ष्मण से पूछताछ की जा रही है। डीआईजी ने कहा कि राज्य सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत लक्ष्मण का पुनर्वास किया जाएगा और उसे पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता के अलावा भवन सहायता, विवाह भत्ता, 3,000 रुपये प्रति माह अध्ययन भत्ता और व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ जमीन भी दी जाएगी।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ब्रेकिंग : बस्तर में फिर बाढ़ का खतरा, ओडिशा ने नबरंगपुर डैम से 162 करोड़ लीटर पानी इंद्रावती में छोड़ा, 40 सीमावर्ती गांव के लोगों को राहत शिविरों में रहने की सलाह
  2. 2 ब्रेकिंग : बस्तर में फिर बाढ़ का खतरा, ओडिशा ने नबरंगपुर डैम से 162 करोड़ लीटर पानी इंद्रावती में छोड़ा, 40 सीमावर्ती गांव के लोगों को राहत शिविरों में रहने की सलाह
  3. 3 VIDEO : नेपाल में फिर तबाही.. विशालकाय पहाड़ मिनटों में जमींदोज, भारी बारिश, लैंडस्लाइड से 24 की मौत, 14 लापता, देखिए वीडियो
  4. 4 Proud on Chhattisgariha : छत्तीसगढ़ के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, जीती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये, कभी सैलून में करते थे काम
By Nandkishoryadav