हिट-फ्लॉप से फर्क नहीं पड़ता, हर फिल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना सबसे महत्वपूर्ण: अभिषेक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 16 Aug 2023 08:23 PM
हिट-फ्लॉप से फर्क नहीं पड़ता, हर फिल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना सबसे महत्वपूर्ण: अभिषेक
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता अभिषेक बच्चन का मानना है कि किसी कलाकार की फिल्म हिट या फ्लॉप होने से कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि उसके लिए हर फिल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण होता है. अभिषेक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार के दौरान याद किया कि अपने करियर की पहली हिट फिल्म देने के बाद वह कितने खुश थे और फिर घर जाने पर हिंदी सिनेमा की बेजोड़ हस्ती यानी उनके पिता अमिताभ बच्चन ने किस तरह की प्रतिक्रिया दी थी.

यह 2004 में आई फिल्म “धूम” थी, जो अभिषेक की पहली फिल्म “रिफ्यूजी” के चार साल बाद रिलीज हुई थी. अभिषेक ने कहा, “मैं ऐसे घर में पला-बढ़ा हूं, जहां मेरे पिता ने लगातार 17 गोल्डन जुबली फिल्में दीं. मेरी पहली फिल्म ‘धूम’ के हिट घोषित होने के बाद, आदि (आदित्य) चोपड़ा ने फिल्म सफल होने की खुशी में बड़ी पार्टी रखी थी. मुझे याद है जब मैं घर आया तो मेरे पिताजी ने दरवाजा खोला, तब मुझे लगा कि पिताजी बहुत खुश होंगे, लेकिन मुझे निराशा हाथ लगी.” अभिषेक (47) ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई कलाकार कितनी हिट या फ्लॉप फिल्म देता है बल्कि किसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और फिर अगली फिल्म के लिए तत्पर रहना मायने रखता है.

अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म “घूमर” 18 अगस्त को रिलीज होगी, जिसका निर्देशन आर. बाल्की ने किया है. यह पांच साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अभिषेक की पहली फिल्म होगी. इससे पहले उनकी फिल्म “लूडो”, “द बिग बुल” और “दसवीं” डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu