अकरम ने पीसीबी से इमरान के बिना जारी किए गए वीडियो को हटाने के लिए कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 16 Aug 2023 09:56 PM
अकरम ने पीसीबी से इमरान के बिना जारी किए गए वीडियो को हटाने के लिए कहा
ऑडियो सुनें

कोलंबो. अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से उस वीडियो को हटाने और प्रशंसकों से माफी मांगने के लिए कहा है जिसमें 1982 के विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के बिना पाकिस्तान क्रिकेट की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है.

पीसीबी ने 14 अगस्त को दो मिनट 21 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ क्षणों को दिखाया गया है. इसमें हालांकि इमरान का जिक्र नहीं किया गया है जिनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने 31 साल पहले विश्वकप जीता था. विश्वकप की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अकरम ने वीडियो में इमरान को जगह नहीं देने पर निराशा जताई.

अकरम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,” श्रीलंका पहुंचने के लिए लंबी उड़ान के बाद जब मैंने पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास को लेकर महान इमरान खान के बिना जारी किए गए पीसीबी के वीडियो को देखा तो मुझे जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा लगा.” उन्होंने कहा,” राजनीतिक मतभेद अलग चीज हैं लेकिन इमरान खान विश्व क्रिकेट के आइकन हैं और उन्होंने अपने समय में पाकिस्तान को मजबूत टीम बनाकर हमें रास्ता दिखाया था. पीसीबी को यह वीडियो हटा कर माफी मांगनी चाहिए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu