भारतीय तीरंदाजों ने विश्व कप चरण चार में दो कांस्य पदक जीते

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Aug 2023 08:01 PM
भारतीय तीरंदाजों ने विश्व कप चरण चार में दो कांस्य पदक जीते
ऑडियो सुनें

पेरिस. भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने गुरुवार को यहां विश्व कप चरण चार में पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते.
धीरज बोम्मादेवारा, अतनु दास और तुषार शेल्के की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में आंद्रेस तेमिनो, युन सांचेज और पाब्लो आचा की स्पेन की टीम को 6-2 (54-56, 57-55, 56-54, 57-55) से हराया.

दूसरी वरीय भारतीय टीम हाालंकि इससे पहले चीनी ताइपे के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के साथ स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाने में नाकाम रही. भारतीय तिकड़ी को चीनी ताइपे के खिलाफ सीधे सेट में 0-6 (54-56, 47-58, 55-56) से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय महिला टीम को भी सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ लचर प्रदर्शन के कारण 0-6 (52-57, 47-56, 52-53) से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा.

अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी के पास तीसरे सेट में चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर वापसी करने का मौका था लेकिन वे इसमें विफल रहे. ताइपे की टीम ने 53 अंक जुटाए थे लेकिन भारतीय टीम 52 अंक ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा. कांस्य पदक के प्ले ऑफ में भारतीय टीम ने दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैक्सिको को 5-4 (52-55, 52-53, 55-52, 54-52) (27-25) से हराकर पदक जीता.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu