देसिंघू ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Aug 2023 10:12 PM
देसिंघू ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. कर्नाटक की धिनिधी देसिंघू ने गुरुवार को यहां 39वीं सब जूनियर और 49वीं जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप 2023 के दौरान लड़कियों के ग्रुप दो में 100 मीटर फ्रीस्टाइल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. तेरह साल की देसिंघू ने 57.67 सेकेंड का समय लेकर माना पटेल के 2014 में बनाए 59.12 सेकेंड के रिकॉर्ड में सुधार किया.

उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड केनिशा गुप्ता के 57.3 सेकेंड के सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय से थोड़ा पीछे रहा. कर्नाटक के ही इशान मेहरा ने एक मिनट 0.64 सेकेंड के समय के साथ लड़कों के ग्रुप दो में 10 मीटर फ्रीस्टाइल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने सुहास प्रथम के 2022 में बनाए एक मिनट 1.29 सेकेंड के रिकॉर्ड में सुधार किया. असम के जनंजय ज्योति हजारिका ने 50 मीटर बटरफ्लाई में 25.12 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu