अंतिम पंघाल विश्व चैंपियनशिप में दूसरे खिताब से एक जीत दूर, दो अन्य खिलाड़ी भी फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Aug 2023 10:11 PM
अंतिम पंघाल विश्व चैंपियनशिप में दूसरे खिताब से एक जीत दूर, दो अन्य खिलाड़ी भी फाइनल में
ऑडियो सुनें

अम्मान. उदीयमान पहलवान अंतिम पंघाल सहित भारत के तीन खिलाड़ियों ने गुरुवार को यहां विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई जबकि र्हिषता कांस्य पदक के मैच में खेलेगी. एशियाई खेलों के ट्रायल्स के लिए विनेश फोगाट को चुनौती देने वाली गत चैंपियन पंघाल ने अभी तक के अपने तीनों मुकाबले आसानी से जीते.

पहली बार भारत की चार महिला पहलवान विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची हैं. पंघाल के अलावा गुरुवार को सविता (62 किग्रा) और अंतिम कुंडू (65 किग्रा) ने भी अपने वजन वर्गों में फाइनल में जगह बनाई. प्रिया ने बुधवार को 76 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया था. भारत की एक अन्य पहलवान र्हिषता सेमीफाइनल में हारने के कारण अब 72 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक के लिए खेलेगी.

पंघाल ने फाइनल तक पहुंचने में केवल दो अंक गंवाए. उन्होंने पहले दौर में पोलैंड की निकोला मोनिका विस्निवस्का को केवल 68 सेकंड में शिकस्त दी. इसके बाद उन्होंने चीन की ज.ुएजिंग लियांग पर तकनीकी श्रेष्ठता के साथ जीत हासिल की. हिसार की इस पहलवान ने सेमीफाइनल में रूस की पोलिना लुकिना को पराजित किया. पंघाल अगर शुक्रवार को फाइनल में जीत दर्ज करती हैं तो वह दो विश्व खिताब जीतने वाली पहली महिला पहलवान बन जाएंगी.

अंतिम कुंडू ने 65 किग्रा भार वर्ग में दबदबा दिखाया. उन्होंने सेमीफाइनल में रूस की एकटेरिना कोशकिना को 7-5 से हराया. इससे पहले उन्होंने रोमानिया की मारिया मैग्डेलेना पेंटिरू को 7-2 से हराया और पोलैंड की एलिजा नोवोसैड को चित किया. अंडर 17 विश्व चैंपियन सविता ने 62 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जापान की अनुभवी खिलाड़ी सुजु सासाकी को हराया. उन्होंने र्सिबया की डुंजा लुकिक पर आसान जीत के साथ शुरुआत की थी. सेमीफाइनल में उन्होंने फ्रांस की आइरिस मैथिल्डे थीबाक्स को हराया.

र्हिषता 72 किग्रा के सेमीफाइनल में तुर्की की बुकरेनाज सर्त से हार गई और अब वह कांस्य पदक के लिए खेलेगी. भारतीय खिलाड़ियों में केवल रीना 57 किग्रा भार वर्ग के शुरुआती दौर में हार गई. उनको हराने वाली यूक्रेन की अलीना फ.िलिपोविच ने फाइनल में जगह बना ली है और इस तरह से भारतीय खिलाड़ी के पास रेपशेज के जरिए पदक दौर में पहुंचने का मौका होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu