बारिश के कारण मैच रूका, भारत डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर दो रन आगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 10:23 PM
बारिश के कारण मैच रूका, भारत डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर दो रन आगे
ऑडियो सुनें

डबलिन. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में बारिश के कारण खेल बाधित होने तक भारत ने 6 . 5 ओवर में दो विकेट पर 47 रन बना लिये थे और डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर भारतीय टीम दो रन आगे है । जीत के लिये 140 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरूआत काफी तेज रही । यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंद में 24 रन बनाये जबकि रूतुराज गायकवाड़ 19 रन बनाकर नाबाद है । आयरलैंड के क्रेग यंग ने जायसवाल और तिलक वर्मा (0) को आउट किया । इससे पहले आयरलैंड ने सात विकेट पर 139 रन बनाये थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu