महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने रतन टाटा को उद्योग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 19 Aug 2023 02:25 PM
महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने रतन टाटा को उद्योग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया
ऑडियो सुनें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने उद्योगपति रतन टाटा के आवास पर पहुंचकर उन्हें उद्योग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। बता दें कि रतन टाटा अपने खराब स्वास्थ्य के कारण पुरस्कार समारोह में भाग नहीं लेंगे।

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के लिए रतन टाटा और टाटा समूह का बहुत बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें (रतन टाटा) धन्यवाद देता हूं।

28 जुलाई को की गई थी रतन टाटा को उद्योग रत्न अवार्ड देने की घोषणा
महाराष्ट्र सरकार ने बीते 28 जुलाई को दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवार्ड देने की घोषणा की थी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने यह जानकारी दी थी। सामंत ने गुरुवार को राज्य विधान परिषद में बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी के लिए भी अवार्ड दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, जो विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और उद्योग मंत्री की एक समिति ने बैठक की थी, जिसमें यह फैसला लिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news