कांग्रेस नेता लोबो, उनकी पत्नी के खिलाफ पेड़ काटने के लिए मामला दर्ज किया गया: राणे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 May 2022 09:22 PM
कांग्रेस नेता लोबो, उनकी पत्नी के खिलाफ पेड़ काटने के लिए मामला दर्ज किया गया: राणे

ऑडियो सुनें

पणजी. गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो और उनकी विधायक पत्नी डेलीला लोबो के खिलाफ कथित रूप से ‘लैंडफिंिलग’ करने और पेड़ काटने के लिए मामला दर्ज किया गया है. राज्य के मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को यह जानकारी दी.
मंत्री ने कहा कि यह घटना उत्तरी गोवा जिले के पारा गांव में हुई.

राणे ने ट्वीट किया, ‘‘टीसीपी अधिनियम, 1974 की धारा 17 ए और 17 बी का उल्लंघन करते हुए, पारा में ‘लैंडफिंिलग’ करने और पेड़ काटने के लिए माइकल लोबो और उनकी पत्नी डेलीला लोबो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.’’ इस बीच लोबो ने आरोपों से इनकार किया है. माइकल लोबो और उनकी पत्नी क्रमश: कलंगुट और सिओलिम से कांग्रेस विधायक हैं.

संपर्क करने पर, लोबो ने अपने और अपनी पत्नी के खिलाफ लगे आरोपों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मिलेंगे क्योंकि ‘‘राणे विपक्ष को निशाना बना रहे हैं.’’ इस बीच, लोबो और उनकी पत्नी के खिलाफ मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पाटकर ने ट्वीट किया, ‘‘सत्तारी का गौरव, वघेरी हिल्स बाहरी लोगों को किसने बेचा? तब तथाकथित ‘‘ ंिचतित मंत्री’’ कहां थे. उन्हें पहले इन सवालों का जवाब देना चाहिए. हमेशा की तरह वह जल्दबाजी और उलझन में हैं.’’ एक अन्य ट्वीट में पाटकर ने कहा, ‘‘गोवा के जंगल और जमीन को भाजपा से बचाना कांग्रेस की पहली प्रतिबद्धता है.’’

By Yogesh Kumar Sahu