अभिभावकों ने स्कूलों का समय बदलने या र्गिमयों की छुट्टियां पहले शुरू करने की मांग की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 03 May 2022 04:08 PM
अभिभावकों ने स्कूलों का समय बदलने या र्गिमयों की छुट्टियां पहले शुरू करने की मांग की

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. गर्मी के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर ंिचतित अभिभावकों ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है कि या तो स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए या र्गिमयों की छुट्टियां निर्धारित समय से पहले शुरू की जाएं। गर्मी और कोविड के मामलों को देखते हुए अनेक स्कूलों में आउटडोर गतिविधियों को कम कर दिया गया है।

बच्चों के माता-पिता का दावा है कि इतनी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बच्चों के लिए सही नहीं है। हरियाणा सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि पूरे प्रदेश में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सभी निजी और सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा के लिए समय सुबह 7 से 12 बजे तक होगा।

हालांकि दिल्ली में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गयी है। दिल्ली अभिभावक संघ की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने कहा, ‘‘एक तरफ केंद्र सरकार ने धूप में, विशेष रूप से दोपहर 12 से अपराह्न 3 बजे के बीच बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। लेकिन दिल्ली में अधिकतर स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चे तीन बजे तक घर पहुंचते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि गर्मी के सबसे भीषण दौर से वे गुजरते हैं जो वाकई खतरनाक है। हम दिल्ली सरकार से अनुरोध करते हैं कि या तो दूसरे राज्यों की तरह स्कूलों का समय बदलें या र्गिमयों की छुट्टियां पहले ही शुरू कर दें।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ब्रेकिंग : बस्तर में फिर बाढ़ का खतरा, ओडिशा ने नबरंगपुर डैम से 162 करोड़ लीटर पानी इंद्रावती में छोड़ा, 40 सीमावर्ती गांव के लोगों को राहत शिविरों में रहने की सलाह
  2. 2 ब्रेकिंग : बस्तर में फिर बाढ़ का खतरा, ओडिशा ने नबरंगपुर डैम से 162 करोड़ लीटर पानी इंद्रावती में छोड़ा, 40 सीमावर्ती गांव के लोगों को राहत शिविरों में रहने की सलाह
  3. 3 VIDEO : नेपाल में फिर तबाही.. विशालकाय पहाड़ मिनटों में जमींदोज, भारी बारिश, लैंडस्लाइड से 24 की मौत, 14 लापता, देखिए वीडियो
  4. 4 Proud on Chhattisgariha : छत्तीसगढ़ के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, जीती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये, कभी सैलून में करते थे काम
By Nandkishoryadav