केरल के हवाई अड्डे पर 44 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 03:27 PM
केरल के हवाई अड्डे पर 44 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त…
ऑडियो सुनें

कोझिकोड: केरल के कोझिकोड में करिपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री से कोकीन और हेरोइन समेत 44 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीआरआई की कालीकट क्षेत्रीय इकाई ने उत्तर प्रदेश के निवासी राजीव कुमार के पास से 3.5 किलोग्राम कोकीन के साथ ही 1.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत 44 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि डीआरआई के अधिकारियों ने एयर अरबिया की उड़ान से शारजाह के रास्ते केन्या के नैरोबी से यहां आए यात्री को सोमवार को रोका और जांच में उसके पास से 4.8 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए।

उन्होंने बताया कि यात्री ने जूते, पर्स, बैग और फाइल फोल्डर जैसी वस्तुओं के अंदर प्रतिबंधित पदार्थ छुपाया था। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav