उपराज्यपाल वी.के. और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Sep 2023 01:48 PM
उपराज्यपाल वी.के. और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई….
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में बिजली से चलने वाली बसों की संख्या 800 हो गई है। यहां आईपी डिपो में बसों को हरी झंडी दिखाई गई।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यहां एक समारोह में कहा, ”दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढक़र अब 800 हो गई है। मैं इस मौके पर दिल्लीवासियों को बधाई देना चाहता हूं।” केजरीवाल ने बाद में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में बसों के लिए बजट का विवरण साझा किया।

उन्होंने कहा, ”माननीय उपराज्यपाल महोदय के साथ मिलकर आज 400 नयी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की जनता को सौंपा।” केजरीवाल ने कहा, ”ये बस सब्सिडी योजना की 921 बसों में शामिल हैं, जिनके लिए केंद्र सरकार की तरफ़ से 417 करोड़ की सब्सिडी दी गई है और दिल्ली सरकार 3674 करोड़ रुपये खर्च करेगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर अब कुल 800 इलेक्ट्रिक बस हो गई हैं जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं।

उन्होंने कहा, ”हमारा लक्ष्य 2025 के आख़रि तक दिल्ली की सड़कों पर कुल आठ हज़ार इलेक्ट्रिक बस उतारने का है। उस वक्त दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा बस होंगी, जिनमें 80 फीसदी बस इलेक्ट्रिक होंगी। बहुत जल्द पूरे विश्व में दिल्ली को अपनी शानदार इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी जाना जाएगा।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav