नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं : विदेश मंत्री सऊद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 08:45 PM
नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं : विदेश मंत्री सऊद
ऑडियो सुनें

काठमांडू. विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद ने कहा है कि नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं, जिन्होंने हिमालयी राष्ट्र और उसके लोगों के विकास में योगदान दिया है. विदेश मंत्री ने 3.7 करोड़ नेपाली रुपये की भारतीय अनुदान सहायता के तहत पूर्वी नेपाल में निर्मित हिमालय किरण पब्लिक कैंपस की एक नयी इमारत का भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन करते हुए यह बात कही.

वर्ष 1949 में हिमालय मिडिल स्कूल के रूप में स्थापित, हिमालय किरण पब्लिक कैंपस में 2005 में स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किया गया था. इसमें 600 से अधिक छात्र पढ.ते हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत लड़कियां हैं. पूर्वी नेपाल में कोशी प्रांत के संखुवासभा जिले में स्थित इस परिसर का उद्घाटन बुधवार को विदेश मंत्री सऊद और भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने किया.

सऊद ने कहा कि यह गर्व की बात है और नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं जिन्होंने नेपाल और उसके लोगों के विकास में योगदान दिया है. उन्होंने कहा, ”मैं नेपाल के विकास प्रयासों में भारत से निरंतर समर्थन की उम्मीद करता हूं.” नेपाल में भारतीय दूतावास की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह परियोजना 3.7 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के तहत कार्यान्वित की गई है. श्रीवास्तव ने कहा कि यह परियोजना भारत और नेपाल के बीच मजबूत विकास साझेदारी का प्रतीक है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu