तमिल अभिनेता-निर्देशक मारीमुथु का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Sep 2023 07:21 PM
तमिल अभिनेता-निर्देशक मारीमुथु का निधन
ऑडियो सुनें

चेन्नई. जाने-माने तमिल अभिनेता और निर्देशक जी. मारीमुथु का यहां शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. दक्षिण भारतीय कलाकार संघ ने यह जानकारी दी. मारीमुथु 57 साल के थे. कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है. नादिगर संगम (दक्षिण भारतीय कलाकार संघ) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”निर्देशक और अभिनेता जी मारीमुथु का आज सुबह एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.”

एक तमिल टीवी धारावाहिक के लिए डबिंग के दौरान मारीमुथु कथित तौर पर बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. मारीमुथु ने दो फिल्मों ‘कन्नुम कन्नुम’ और ‘पुलिवाल’ का निर्देशन किया था. दोनों ही फिल्मों में जाने-माने अभिनेता प्रसन्ना ने अभिनय किया है.

प्रसन्ना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”निर्देशक जी मारीमुथु के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. हमने साथ में ‘कन्नुम कन्नुम’ और ‘पुलिवाल’ में काम किया. हमारे बीच भाइयों जैसा रिश्ता था. हम कई बातों पर सहमत और असहमत हुआ करते थे. उनका जीवन मुश्किलों भरा था. एक अभिनेता के रूप में वह बहुत अच्छा कर रहे थे. बहुत जल्दी उन्होंने साथ छोड़ दिया. दुखद. आत्मा को शांति मिले.” मारीमुथु ने हाल में अभिनय करना शुरू किया था और उन्हें कई फिल्मों और टेली-धारावाहिकों में देखा गया था. सन पिक्चर्स, अभिनेत्री राधिका सरथकुमार, एम शशिकुमार और अरुण विजय सहित कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu