वेब श्रृंखला ‘काला पानी’ से अभिनय में पदार्पण करेंगे फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Sep 2023 09:30 PM
वेब श्रृंखला ‘काला पानी’ से अभिनय में पदार्पण करेंगे फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर रियलिटी शो ‘काला पानी’ से अभिनय में पदार्पण कर रहे हैं. यह श्रृंखला 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर प्रर्दिशत होगी. वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा ने बुधवार को इसकी घोषणा की. एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में फिल्मांकित इस श्रृंखला को ‘अस्तित्व की लड़ाई के बारे में एक जमीनी कहानी के रूप में र्विणत किया गया है और दर्शकों से सवाल किया गया है कि वे जीवित रहने के लिए कितनी दूर तक जाएंगे”.

फिल्म निर्माण कंपनी ‘पोशम पा पिक्चर्स’ के बैनर तले बन रहे इस श्रृंखला में गोवारिकर के अलावा मोना सिंह, अमेय वाघ, सुकांत गोयल, आरूषि शर्मा, राधिका मेहरोत्रा, विकास कुमार, चिन्मय मंडलेकर और पूर्णिमा इंद्रजीत भी भूमिका निभा रहे हैं. समीर सक्सेना और अमित गोलानी द्वारा निर्देशित इस श्रृंखला की पटकथा बिस्वपति सरकार, गोलानी, संदीप साकेत और निमिषा मिश्रा ने लिखा है. गोवारिकर ने कहा कि वह ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) परियोजना का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं.

उन्होंने कहा, ”’काला पानी’ की अपनी एक दुनिया है और मैं इस तरह के एक दिलचस्प नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं. समीर, अमित और बिस्वापति ने एक ऐसी शैली के साथ यह श्रृंखला बनाई है जो दर्शकों में फिल्म देखने का नया अनुभव प्रदान करेंगी.” ‘लगान’, ‘स्वदेस’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले गोवारिकर ने एक बयान में कहा, ”मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी मेरी तरह इसमें दिलचस्पी लेंगे और इसका उतना ही आनंद लेंगे जितना मैंने इसमें अभिनय करने के दौरान लिया था.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu