भारत ने सैफ अंडर-19 चैम्पियनशिप में बांग्लादेश को 3-0 से हराया

काठमांडू. अर्जुन सिंह ओइनम, जी गोयारी, नाओबा मैतेई पांगाम्बाम के गोल की मदद से भारत ने गुरुवार को यहां दशरथ स्टेडियम में सैफ अंडर-19 चैम्पियनशिप में बांग्लादेश को 3-0 से शिकस्त दी. भारत अब अगले ग्रुप बी मैच में 25 सितंबर को भूटान से भिड़ेगा और इससे उसकी निगाहें नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने पर लगी होगी.

ग्रुप ए में मेजबान नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान शामिल हैं. प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. दो साल से ज्यादा समय बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरी भारतीय टीम ने 34 सेकेंड के भीतर ही दबदबा बना लिया. गोयारी ने भारत के लिए पहला गोल दागा और टीम ने नाओबा मैतेई की बदौलत 45+5वें मिनट में बढ.त दोगुनी कर दी. अर्जुन ओइनम ने फिर टीम को 3-0 से आगे कर दिया.

Related Articles

Back to top button