माहिरा खान ने कारोबारी सलीम करीम से की शादी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Oct 2023 09:00 PM
माहिरा खान ने कारोबारी सलीम करीम से की शादी
ऑडियो सुनें

पेशावर. पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने कारोबारी सलीम करीम से शादी कर ली. भुर्बन शहर के रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में गिने-चुने लोग ही शामिल हुए. माहिरा की मैनेजर अनुशाय तल्हा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘रईस’ फिल्म की अभिनेत्री का गलियारे में चलते हुए एक वीडियो साझा कर इस शादी की पुष्टि की.

वीडियो में खूबसूरत लहंगा पहने हुए माहिरा (38) दूल्हे की तरफ जाते हुए नजर आ रही है. वहीं, सलीम काले रंग की अचकन और हल्के नीले रंग का साफा पहने उनका स्वागत कर रहे हैं. मीडिया की खबरों के अनुसार, यह शादी भुर्बन के पर्ल कॉंटिनेंटल होटल में रविवार को हुई.

महिरा इससे पहले अली अस्करी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं. दोनों वर्ष 2007-2015 के बीच एक साथ थे और उनका 13 वर्षीय एक बेटा अजलान है. अभिनेत्री वर्ष 2017 में पाकिस्तानी टेलीकॉम कंपनी सिमपैसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलीम से मिलीं और दोनों ने वर्ष 2019 में तुर्की में सगाई की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu