अक्षय कुमार ने की भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की घोषणा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Oct 2023 09:43 PM
अक्षय कुमार ने की भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की घोषणा
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की घोषणा की जो “भारत की पहली और सबसे घातक एयर स्ट्राइक की अनकही सच्ची कहानी” बयां करेगी. अभिनेता (56) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर फिल्म का एक घोषणा टीजर साझा किया.

कुमार ने पोस्ट में लिखा,” आज यानी गांधी-शास्त्री जयंती पर पूरा देश कह रहा है जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’. ‘स्काई फोर्स’ की अविश्वसनीय कहानी की घोषणा करने के लिए इससे अच्छा दिन नहीं हो सकता जो भारत की पहली और सबसे घातक एयर स्ट्राइक की हमारी अनकही कहानी है. इसे अपना प्यार दीजिए. जय हिंद, जय भारत.” इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स कर रहे हैं जो वर्ष 2024 में दो अक्टूबर को रिलीज होगी.

संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर द्वारा सह-निर्देशित होने वाली इस फिल्म से वीर पहरिया अपने अभिनय के करियर की शुरुआत कर रहे हैं. स्त्री, बाला और भेड़िया जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले फिल्म निर्माता अमर कौशिक स्काई फोर्स में क्रिएटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu