ट्रेन की अनियमित आवाजाही को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Oct 2023 06:54 PM
ट्रेन की अनियमित आवाजाही को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रेन की अनियमित आवाजाही और इन्हें कभी भी निरस्त किये जाने से आम जनता को होने वाली परेशानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि कई ट्रेन की अनियमित आवाजाही, ट्रेन को कभी भी निरस्त किये जाने और पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों से एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिये जाने से आम जनता को हो रही परेशानी के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है.
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि रेलवे प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ. राज्य से गुजरने वाली अनेक लंबी दूरी की ट्रेन तथा स्थानीय यात्री ट्रेन को विगत लंबी अवधि से बिना किसी पूर्व सूचना और औचित्य पूर्ण कारण के निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है.

मुख्यमंत्री ने पत्रा में लिखा कि शेष ट्रेन के भी अत्यधिक देरी से चलने के कारण राज्य के लाखों ट्रेन यात्रियों के मन में आक्रोश बढ.ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार से अनेक बार अनुरोध करने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है.
उन्होंने पत्र में बताया कि यात्री ट्रेन के अव्यवस्थित संचालन का मुख्य कारण राज्य के खनिजों को अन्य राज्यों में ले जाने वाली माल गाड़ियों की संख्या में वृद्धि होना तथा उनके परिचालन को यात्री ट्रेन की तुलना में अधिक प्राथमिकता दिया जाना है.

मुख्यमंत्री के मुताबिक, यात्रियों के असंतोष का एक अन्य कारण यह भी है कि रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूला जा रहा है. उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेन के परिचालन में ऐसी अराजकता देश के अन्य किसी राज्य में नहीं है.
अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वे अविलंब सभी यात्री ट्रेन का परिचालन पूर्ववत आरंभ करने तथा ट्रेन के घंटों की देरी से चलने पर रोक लगाने के लिए रेल मंत्रालय को आवश्यक निर्देश दें ताकि जनता में पनपे व्यापक असंतोष को समाप्त किया जा सके.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu