कांग्रेस ने धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को उम्मीदवार बनाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 06 May 2022 01:46 PM
कांग्रेस ने धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को उम्मीदवार बनाया

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट के उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्मला की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की।

इस सीट पर 31 मई को मतदान होगा। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दोबारा सरकार बनाई, लेकिन पार्टी का नेतृत्व करने वाले धामी स्वयं खटीमा सीट से हार गए। धामी ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मुख्यमंत्री के लिए उपचुनाव लडने का रास्ता साफ करने के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को चंपावत सीट से त्यागपत्र दे दिया था।

By Nandkishoryadav