ब्रिज में भारतीय पुरूष टीम चीन को हराकर फाइनल में, रजत पक्का

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 08:28 PM
ब्रिज में भारतीय पुरूष टीम चीन को हराकर फाइनल में, रजत पक्का
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. भारतीय पुरूष टीम ने चीन को 2 . 1 से हराकर एशियाई खेलों की ब्रिज स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया जिससे कम से कम रजत पदक पक्का हो गया. भारतीय पुरूष टीम ने जकार्ता में कांस्य पदक जीता था . अब फाइनल में उसका सामना शुक्रवार को हांगकांग से होगा . सेमीफाइनल में भारत ने 155 . 60 अंक बनाये जबकि मेजबान को 135 अंक मिले.

दूसरे सेमीफाइनल में हांगकांग ने जापान को 153 . 118 से मात दी. भारतीयों ने पहला सत्र 16 . 36 से गंवा दिया था लेकिन दूसरे में वापसी करते हुए 37 . 24 से बराबरी की . तीसरे और आखिरी सत्र में भारतीय टीम ने 35 . 25 से जीत हासिल की. भारतीय महिला और मिश्रित टीमें सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu