
हैदराबाद. पाकिस्तान ने एकदिवसीय विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में शुक्रवार को यहां नीदरलैंड को 81 रन से शिकस्त दी.
पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 286 रन पर आउट होगी. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की पारी 41 ओवर में 205 रन पर सिमट गयी. नीदरलैंड के लिए बास डलीडे ने सबसे ज्यादा 67 रन का योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए हारिस राउफ ने तीन विकेट चटकाये.



