आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने वनडे मैच में सबसे तेज शतक जमाया

एडीलेड. साउथ आस्ट्रेलिया के जैक फ्रेसर मैकगुर्क ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ते हुए तस्मानिया के खिलाफ वनडे मैच में महज 29 गेंद में तिहरा अंक छुआ. उन्होंने आठवें ओवर में शतक पूरा कर दिया . इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंद में शतक जमाया था . आस्ट्रेलिया के 21 वर्ष के बल्लेबाज ने 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और अगला पचासा सिर्फ 11 गेंद में पूरा किया . उन्होंने एक ओवर में ही 32 रन निकाल दिये . वह आखिर में 38 गेंद में 125 रन बनाकर आउट हुए जिसमें दस चौके और 13 छक्के शामिल थे .

Related Articles

Back to top button