श्रीलंका पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Oct 2023 08:06 PM
श्रीलंका पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. श्रीलंका पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप के यहां खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. दासुन शनाका की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को खेले गए मैच में निर्धारित समय में दो ओवर कम किए थे. इस कारण आईसीसी के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने उस पर यह जुर्माना लगाया.

खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार किसी भी टीम के धीमी ओवर गति के लिए निर्धारित समय में एक ओवर कम करने पर खिलाड़ियों पर मैच शुल्क का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. शनाका ने अपना दोष स्वीकार किया, इसलिए इस मामले में आगे सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu