प्रतापपुर को मुख्यमंत्री की एक और सौगात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 07 May 2022 05:40 PM
प्रतापपुर को मुख्यमंत्री की एक और सौगात
ऑडियो सुनें

रायपुर. प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवनिर्मित कोविड वार्ड का किया लोकार्पणमुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर पहुंचे . उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में 32 लाख रुपये की लागत से बने 20 बिस्तरीय नवनिर्मित कोविड वार्ड का लोकार्पण किया. बघेल ने वार्ड में कोविड मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया, साथ ही वहाँ उपस्थित मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की भी जनकारी ली.

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वार्ड में सामान्य बीमारी के मरीजों को भी भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा . इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवँ विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवँ अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित थे .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu