प्रभास-दीपिका की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में दिशा पटानी शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 May 2022 06:42 PM
प्रभास-दीपिका की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में दिशा पटानी शामिल
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री दिशा पटानी अब नाग अश्विन की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी. बहुभाषी साइंस-फिक्शन फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले होगा. अभिनेत्री ने शनिवार देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के निर्माताओं द्वारा भेजे गए एक गिफ्ट हैंपर की तस्वीर साझा की.

वैजयंती मूवीज द्वारा हस्ताक्षरित नोट में लिखा था, ‘‘प्रिय दिशा, ‘प्रोजेक्ट के’ आपका स्वागत करता है. हम आपको फिल्म में पाकर रोमांचित हैं.’’ ‘मलंग’ और ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं पटानी ‘प्रोजेक्ट के’ में एक दिलचस्प भूमिका निभाएंगी. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार अश्विन को वर्ष 2018 की जीवनी आधारित फिल्म ‘महानती’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है.पटानी इसके बाद ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘योद्धा’ और ‘केटीना’ में नजर आएंगी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu