बासु चटर्जी की फिल्म ‘एक रुका हुआ फैसला’ का रीमेक बनाएंगे निर्देशक अश्विन त्रिवेदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Nov 2023 07:51 PM
बासु चटर्जी की फिल्म ‘एक रुका हुआ फैसला’ का रीमेक बनाएंगे निर्देशक अश्विन त्रिवेदी
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्देशक अश्विन त्रिवेदी, बासु चटर्जी द्वारा निर्मित 1986 की कोर्ट रूम ड्रामा “एक रुका हुआ फैसला” का रीमेक बनाएंगे. फिल्म निर्माताओं ने यह घोषणा की है. एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी, सुविंदर विक्की, दिब्येंदु भट्टाचार्य, नीरज काबी, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार, तनिष्ठा चटर्जी, कानी कुश्रुति, हेमंत खेर, संवेदना सुवालकर, ल्यूक केनी और मनु ऋषि चड्ढा जैसे कलाकार नजर आएंगे.

त्रिवेदी ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती फिल्म को एक नए नजरिए से देखना था. बासु चटर्जी द्वारा निर्मित “एक रुका हुआ फैसला” सिडनी ल्यूमेट द्वारा निर्देशित 1957 की अमेरिकी फिल्म “12 एंग्री मेन” पर आधारित है. उन्होंने बताया, “कानूनी शोधकर्ताओं से सलाह लेने के बाद फिल्म की कहानी तैयार की गई है.” “मृगतृष्णा” और “मारा पप्पा सुपरहीरो” जैसी गुजराती फिल्मों के निर्देशक त्रिवेदी ने एक बयान में कहा, “हम शानदार कलाकारों को एक साथ ला रहे हैं. मैं फिल्म का इंतजार कर रहा हूं.” फिल्म की शूटिंग 10 दिसंबर से मुंबई में शुरू होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu