अमेरिकी मिशनरी जॉन चाऊ पर बनी फिल्म भारत में 10 दिसंबर को होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Nov 2023 09:00 PM
अमेरिकी मिशनरी जॉन चाऊ पर बनी फिल्म भारत में 10 दिसंबर को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

पोर्ट ब्लेयर. अमेरिकी मिशनरी जॉन चाऊ पर बनी एक फिल्म का प्रीमियर भारत में नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर 10 दिसंबर को होगा. जॉन चाऊ ने पांच साल पहले बे द्वीप समूह में सेंटिनली जनजाति से संपर्क करने का प्रयास किया था और उन्हें मार डाला गया था. चाऊ पर बनी फिल्म ‘द मिशन’ का निर्देशन अमांडा मैकबेन और जेसी मॉस ने किया है और इसके निर्माता साइमन चिन और जोनाथन चिन हैं.

नेशनल ज्योग्राफिक चैनल के वैश्विक संचार के वरिष्ठ निदेशक मार्कस कैममैक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को एक ई-मेल में कहा, ”फिल्म ‘द मिशन’ का प्रीमियर नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर रविवार, 10 दिसंबर को रात 10 बजे होगा.” फिल्म उस युवा मिशनरी से परे की कहानी को उजागर करती है जिसने 2018 में एकांतप्रिय सेंटिनली जनजाति के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया था.

जॉन चाऊ की हत्या ने पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल मचा दी थी, क्योंकि इससे पहले किसी ने भी सेंटिनली जनजाति से सम्पर्क करने का प्रयास नहीं किया था जिसे दुनिया की अंतिम पूर्व-नवपाषाण जनजाति माना जाता है. सेंटिनल बाहरी लोगों के प्रति शत्रुपूर्ण व्यवहार करते हैं और उन्होंने द्वीप के पास आने वाले या उतरने वाले लोगों को मार डाला है. यह जनजाति उत्तरी सेंटिनल द्वीप में निवास करती है. अमेरिका में ‘द मिशन’ का प्रीमियर पहले ही कुछ सिनेमाघरों में किया जा चुका है. चैनल के सूत्रों ने बताया कि यह ब्रिटेन, आयरलैंड और भारत में क्रमश? 17 नवंबर और 10 दिसंबर को रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu